पिंडवाड़ा /राजस्थान ।
धर्म जागरण व शिक्षा को लेकर चिन्तन बैठक सम्पन्न ।
पिंडवाड़ा कोटडा झाडोल के जनजाति क्षेत्र के युवाओं की बैठक फुलवारी की नाल पानरवा में संपन्न हुई जिसमें आगामी *19 फरवरी 2023 को झाडोल में जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह* को लेकर विस्तृत चर्चा की गई व जनजाति क्षेत्र में *राष्ट्र विरोधी गतिविधियां ईसाई मिशनरी* को खदेड़ कर जनजाति समाज में *सनातन धर्म व शिक्षा के प्रति जागरूकता* लाने के लिए बैठक मे विशेष चिंतन किया गया इस अवसर पर हित रक्षा सेना के प्रमुख एडवोकेट हिम्मत जी तावड कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष देवीलालजी तराल राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ संपादक नारायणजी वडेरा डॉक्टर नारायणलालजी राणा तलहटी प्रभुराम लोटाणा ,वरिष्ठ अध्यापक लोकेशजी गुप्तारामजी राहुलजी पटवारी अध्यापक हरदयालजी एडवोकेट हिम्मरामजी प्रविणजी लोटाणा अजयकुमारजी भील सतुभाई राणा प्रविणजी गरासिया कोटडा समेत काफी युवा उपस्थित रहे !
