आबूरोड,( सिरोही) ।

उमरनी के कांकरिया फली मे इनरव्हील क्लब आबू एवं रेडियो मधुबन के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति के संकल्प के साथ बांटे कंबल।

आबूरोड के उमरनी ग्राम पंचायत की काकरिया फली में रविवार को इनरव्हील क्लब माउंट आबू एवं रेडियो मधुबन 90.4 एफएम ब्रह्माकुमारीज ने संयुक्त रूप से मिलकर वहां की सैकड़ों, महिलाओं, बच्चों एवं युवकों को नशे की प्रवृत्ति को त्यागने की सलाह दी, तथा उसके कैंसर जैसे घातक दुष्परिणामों को बताते हुए उपस्थित महिलाओं को अपने परिवार मे नशे की लत से बचते हुए स्वस्थ परिवार होने का आग्रह किया। इनरव्हील क्लब माउंट आबू की अध्यक्ष गीता अग्रवाल, व क्लब सदस्या पिंकी बंसल, मधु गुप्ता, सरोज बंसल ने उपस्थित महिलाओं बच्चों एवं युवकों को नशे से मुक्त होने का संकल्प दिलवाया तथा महिलाओं को अपने परिवार में नशे से मुक्त रखने के बारे में प्रोत्साहन स्वरूप वस्त्र प्रदान किए। हलवा, पूडी, खीर, आदि स्वास्थ्यवर्धक भोजन ग्रहण करने की नसीहत देते हुए नशा मुक्त रहने का आह्वान किया।रेडियो मधुबन 90.4 एफएम के रमेश भाई तथा अशोक मेहरा ने नशा के चंगुल से बचने के लिए नशा करने वाले व्यक्ति मित्रों से दूर रहने की शिक्षा दी, रेडियो मधुबन के सदस्यों एवं इनरव्हील क्लब माउंट आबू ने 80 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। नशा मुक्ति कार्यक्रम वस्त्र भोजन एवं कंबल वितरण में इनरव्हील क्लब माउंट आबू की अध्यक्ष गीता अग्रवाल, व सदस्या पिंकी बंसल, मधु गुप्ता, आबू रोड शांतिवन ब्रम्हाकुमारीज रेडियो मधुबन के रमेश भाई, अशोक मेहरा, नाथू सिंह, उमरनी के पूर्व उपसरपंच वागा राम गरासिया, ग्रामीण वक्ता राम, भोमाराम, लादूराम, अमराराम, महिलाएं दरिया, भटी, रंभा, रमीला, आदि मौजूद रहे।

फोटो:– उमरनी के काकरिया फली में इनरव्हील क्लब आबू एवं रेडियो मधुबन के सदस्य नशा मुक्ति का संदेश एवं भोजन वस्त्र एवं कंबल वितरण करते हुए।
Share.
Leave A Reply