विधायक लोढा ने कृष्णगंज में कबड्डी के मैदान के लिए टीन शेड बनाने की घोषणा की।

विधायक संयम लोढा ने कृष्णगंज में आयोजित वार्षिकोत्सव में लिया भागविधायक लोढा ने होनहार बालक बालिकाओं को किया पुरस्कृत ।

सिरोही(हरीश दवे) : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयए कृष्णगंज सिरोही एवं प्रवेशिक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कृष्णगंज का सत्र 2022-23 का संयुक्त वार्षिकोत्सव उमंग विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केरूप में विधायक संयम लोढा ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढा ने कबड्डी खेल मैदान पर खिलाडियों की सुविधा हेतु टीनशेड के निर्माण हेतु 3 लाख विधायक मद से बनाये जाने की घोषणा की। लोढा ने कहां कि हमारे बच्चो में बहुत सी प्रतिभायें छुपी हुई होती है, हमे उस प्रतिभा को उभारना चाहिए। इसके जितनी भूमिका अध्यापको की होती है उतनी ही भूमिका अभिभावको को भी निभानी चाहिए। हमे बच्चो को उनकी पढाई के साथ साथ खेल पर ध्यान देना चाहिए। खेल से बच्चे का आत्मविश्वास मजबूत होता है। खेलने वाला बच्चा कभी सुसाइड से गलत कदम नही उठाता क्योकि वो हार जीत कासामना करके आगे बढता है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि खेल स्टेडियम 16 करोड की लागत से बनाया जा रहा है इसकी उपयोगिता तभी सार्थक होगी जब हमारे बच्चे खेलो में रूचि लेगे। विधायक लोढा से विद्यालय के शारीरिक शिक्षक तलकाराम मेघवाल के खेलकूद गतिविधि एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला स्तर पर सम्मानित किये जाने हेतु अभिशंसा की गई। संस्था प्रधानदेवेन्द्र कुमार खत्री द्वारा विद्यालय में सत्र के दौरान विभिन्न शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में समस्त भामाशाहों एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्रीमती सरू देवी सरपंच ग्राम पंचायत कृष्णगंज, दलाराम चौधरी उपसरंपच ग्राम पंचायत कृष्णगंज, हीरालाल माली मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा, आनंदराज आर्य अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आयोजन में कृष्णगंज ग्राम के विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी, अभिभावक, छात्र एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply