प्रभारी मंत्री ने किया माँ अम्बे के पी संघवी राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का अवलोकन किया ।

सिरोही, (हरीश दवे)

प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी ,मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा व जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल ने पावापुरी ट्रस्ट की ओर से सिरोही जिला मुख्यालय पर बनवाये जा रहे माँ अम्बे के पी संघवी राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का अवलोकन करने पहुचे। उन्होने शानदार भवन बनाने के लिए के पी संघवी परिवार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनपयोगी भवन बनाने से युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर स्थानीय स्तर पर ही मिलना सम्भव होते है।       इस अवसर पर विधायक लोढा ने कहा भामाशाह परिवार ने इतना सुंदर भवन बनाया है तो अब प्रभारी मंत्री को इस कालेज में एल एल एम कक्षाओ को खुलवाने के लिए इसी बजट में यह मांग मुख्यमंत्री जी को अपनी अनुशंषा के साथ भेजकर यह  तोहफा प्रभारी मंत्री के बतौर दिलाना है । प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोढा जी व मेरी जनहित की किसी बात को टालते नही है तो हम दोनों यह सौगात दिलाने में कोई कमी नही रखेगे। विधायक ने जिला कलक्टर से अनुरोध किया कि वे लाँ कालेज के लिए एप्रोच सड़क का कार्य भी जल्द स्वीकृत करावे ।      प्रभारी मंत्री व विधायक ने पौधारोपण भी किया और कहा कि कॉलेज की लोकेशन बहुत ही शानदार है ।

Share.
Leave A Reply