22 जनवरी 2023 / बस्सी ,
जयपुर निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेरी में कोविड-19 मेगा वैक्सीनेशन कैंप एवं जागरुकता का आयोजन किया। कैंप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूएसएड मोमेंटम रूटीन इम्युनाइजेशन ट्रासफोरमेशन प्रोजेक्ट एण्ड धारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कोविड19 वैक्सीनेशन कैंप का जागरूकता कार्यक्रम के साथ स्थानीय गीतों एवं पोपट शो करना आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर विशेष वैक्सीनेशन 225 लोगो का किया धारा संस्थान के निदेशक महेश पंपालिया, भटेरी सरपंच वेद राज आदि उपस्थित थे। धारा संस्थान के महेश पम्पलिया ने कहा कि कोरोना के अनिवार्य रूप से लगाने हैं कोई भी बाकी नहीं रहना चाहिए उन्होंने कहा कि आज रविवार के दिन भी स्वास्थ्य विभाग के कार्य में ग्राम पंचायत एवं संस्था को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक बीमारी से निपटने के लिए मेगा वैक्सीनेशन कैंप एवं जागरूकता कार्यक्रम में आप लोग भागीदार हुए हैं जो धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम में भटेरी सरपंच वेदराज ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत प्रशासन सो प्रतिशत टीका पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है साथ ही घर-घर दस्तक अभियान को विशेष रूप से सफल बना रही है सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास लोगों को मोटिवेशन करके टीकाकरण करवाना है संस्थान को भी बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के एक भी टीका नहीं लगाया है वह पहला टीका लगा है इसके अलावा दूसरा एवं बूस्टर डोज भी लगा है उन्होंने कोरोना वैक्सीन से वंचित सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का आग्रह किया। ने कहा वैक्सीनेशन के विभिन्न प्रतियोगिताओं से माध्यम से बच्चों को उत्साहित करके करना अच्छा प्रयास है तथा वंचित बच्चों के सहयोग से विद्यालय में ही टीके लगाएं गए। साथ ही गा वैक्सीनेशन कैंप में पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए कोरोना के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा द्वितीय नेहा पेंटिंग तृतीय स्थान पर दीक्षा रही हैं। साथ ही नुक्कड़ नाटक कोरोना आधारित प्रस्तुति शानदार रही एवं जमाल खान एंड पार्टी पोपट सो स्थानी गाने के माध्यम से कोरोना जागरूकता का कार्यक्रम किया। मंच का संचालन धारा संस्थान के जबराराम ने किया। कैंप में आदर्श विद्यालय के संस्था प्रधान राधेश्याम शर्मा, पूर्व सरपंच रामजी लाल ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष सोहनलाल, मैरी पीसी, डोरीन डेविड, आशा सुपरवाइजर महेंद्र सिंह मीणा, अखिलेश शर्मा मेल नर्स दितीय, लक्ष्मी नारायण मीणा लैब क्लीनर, कमलेश कुमार बेरवा कंप्यूटर ऑपरेटर, महेंद्र कुमार गुर्जर सामाजिक कार्यकर्ता, धारा संस्थान के सोना राम, राजकुमार,दिव्यांशी,शमीम ,हरगोविंद सुरेश कुमार एवं राहुल उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित
