श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा एवं जैन मानव सेवा ग्रुप मुम्बई द्वारा 175 कम्बल का वितरण ।

पिण्डवाडा उपखंड अधिकारी श्री हंसमुखकुमारजी एवं तहसीलदार साहब श्री मादारामजी मीणा के शुभ हस्तो से वितरण

V24 news / भूपेंद्र परमार ,पिण्डवाड़ा ।

पिण्डवाड़ा- आज श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा एवं जैन मानव सेवा ग्रुप मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में पिण्डवाडा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हिमावाफली में पिण्डवाडा उपखंड अधिकारी श्री हंसमुख कुमारजी एवं तहसीलदार साहब श्री मादारामजी मीणा के शुभ हस्तो से 100 कम्बल वितरित किये गये। जिसमे अधिकाँश सिलिकोशिस से ग्रसित एवं विधवा और उम्र दराज के जरुरतमंदो को दिये गये। साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंहाडकला एवं वरली के जरुरतमंद बालक-बालिकाओं को 75 कम्बल वितरित किये गये।श्री वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन ने बताया की शीतकालीन मौसम में पिछले 5 वर्षो से लगातार कम्बल वितरण का कार्य चालू है मुम्बई से जैन मानव सेवा ग्रुप (जे एम एस) दानदाताओ को प्रेरित कर उनसे सहयोग लेकर देश के विभिन्न राज्यो में जरूरतमंदों को वितरण हेतु कम्बल भेजते है और पिण्डवाडा के आस पास क्षेत्रो के लिये स्वयंसेवी संस्था श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा जो की पिछले 36 वर्षो से सेवारत है उन्ही के माध्यम से यहाँ वितरित किये जाते है संस्था द्वारा अभी और 125 कम्बल के वितरण का कार्य शीघ्र ही किया जायेगा। प्रशासन की और से माननीय उपखंड अधिकारी श्री हंसमुख कुमारजी ने श्री वेप्स मंडल पिण्डवाडा एवं मानव सेवा ग्रुप मुम्बई का इस भागीरथ कार्य के लिये आभार व्यक्त किया। कम्बल वितरण में वन विभाग के श्री अचलारामजी, श्रीमती अंजू चौहान एवं आर एस एस के श्री ईश्वरजी आचार्य का सराहनीय सहयोग रहा।

Share.
Leave A Reply