आबू रोड,( सिरोही)
गोरिया फली विद्यालय में वार्षिको उत्सव का आयोजन
उपला गढ़ ग्राम पंचायत के गोरिया फली उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, संस्था प्रधान अरविंद सिंह चौहान, उपला गढ़ ग्राम पंचायत उप सरपंच कानाराम गरासिया, अध्यापक संजय कुमार रोत, शंकरलाल तावड, समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

