प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने किया पिंडवाडा में शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य एवं कम्प्युनिटी लाईब्रेरी कम रीडिंगग रूम का किया निरीक्षण ।

सिरोही,(हरीश दवे)

जिला प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी ने पिंडवाड़ा में शहरी रोजगार गारंटी योजना के कार्य लालराई नाड़ी का अवलोकन किया । अवलोकन के दौरान मौके पर उपस्थित श्रमिकों से छाया- पानी, दवाई, भुगतान इत्यादि की जानकारी ली इसके अतिरिक्त उपस्थित मजदूरों ने योजना को बहुत उपयोगी बताया। प्रभारी मंत्री द्वारा चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन कराने के लिए श्रमिकों से संवाद किया।   

 प्रभारी मंत्री द्वारा जिला कलेक्टर डाॅ भंवर लाल के नवाचार एवं प्रेरणा से छिंदवाड़ा शहर में बीआरजीएफ भवन में स्थापित महात्मा गांधी कम्युनिटी लाइब्रेरी कम रीडिंग रूम का अवलोकन किया एवं रीडिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उपस्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बालक बालिकाओं एवं युवाओं से तैयारी बाबत चर्चा की। युवाओं द्वारा बताया गया कि उक्त नवाचार बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है और अध्ययन केंद्र के रूप में काफी उपयोगी है। प्रभारी मंत्री व जिला कलेक्टर  ने अध्ययन केंद्र में और अधिक पुस्तकें एवं अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया।     

इस अवसर पर पिंडवाडा उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी , अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply