आबूरोड , राजस्थान।

सॉफ्टबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्धघाटन संपन्न ,600 बच्चे पुरे प्रदेश से पधारे

44 वी राज्य स्तरीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन आज 19 जनवरी को रेलवे ग्राउंड में विधायक जगसीराम जी कोली,भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, उधोगपति सरस सिंह जी चौहान,राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह जी चूंडावत की विशिष्ट अतिथि में एवम सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश जी कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में विकाश जी (ipf), भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया, उपाध्यक्ष रवि शर्मा,भाजपा के जिला मंत्री सतीश जी सेठी,पार्षद राधेश्याम शाक्य,राजेन्द्र गहलोत ,अजय वाला,मनीष परसाई,अर्जुन भाया भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सर्वप्रथम सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत एवम मान सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सरस सिंह जी ने कहा में भी 1 खिलाड़ी हु,ग्राउंड पे अतिथि के रूप में आने से बहुत खुशी मिलती है,खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिये,।नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान जी कहा कि खिलाड़ियों को खेल में पूरी मेहनत करनी चाहिए, अब बच्चो का खेलो में भी कैरियर बनने लग गया है,ग्रामीण बच्चो की तरफ सरकार थोड़ा विशेष ध्यान रखे तो यह छिपी प्रतिभा बहुत है।

सॉफ्टबॉल संघ के प्रदेश सचिव करन सिंह ने कहा कि सिरोही को सिर्फ 10 दिन का समय दिया और इन्होंने इतना शानदार आयोजन करवाया,उसके लिए पूरा राजस्थान सॉफ्टबॉल परिवार आपका आभारी है।सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेश जी कोठारी ने कहा लगभग 20 वर्षो के बाद सिरोही में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है,लड़को व लडकिया सहित 42 टीमो ने भाग लिया।सॉफ्टबॉल के आगे भी नियमित प्रतियोगिता का आयोजन कराटे रहेंगे ताकि इस खेल का ओर विकाश हो सके।जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित ने कहा खेल जीवन मे बहुत जरूरी है,जिला स्ट्रीय खेल कूद कार्यक्रम तो होते रहते है पर प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सिरोही में कम होते है।

600 से ज्यादा बच्चो का ये टूर्नामनेंट बहुत ही सराहनीय एवम शानदार है।खेलो को लेकर केंद्र सरकार बहुत सजग है, केंद्र सरकार खिलाड़ियों को सरकार नोकरी,price मनी व उपहार देकर उनका मनोबल व आत्मविश्वास बढ़ाती है,ताकि वो ओर मेहनत कर सके व देश के लिए ओर मेडल ला सके।विधायक जगसीराम जी कोली ने कहा कि आज खेल बहुत आवश्यक है,राज्य व केंद्र सरकार दोनों इसपे विशेष ध्यान दे रही है।

पहली ग्रामीण ओलंपिक व कुछ ही दिनों में चालू होने वाले शहरी ओलंपिक में सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर 2% कोटे के तहत नोकरी का प्रावधान से राजस्थान के लाखों खिलाड़ी सरकारी नोकरी पा चुके है,खिलाड़ियों को बस अब सिर्फ खेल पर ही ध्यान देना चाहिए।

सॉफ्टबॉल संघ के सचिव दिपेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा,ओर बताया कि इस आयोजन में लगभग सभी जिलों की टीम आयी है,लगभग 600 बच्चे,30 अंपायर व निर्णायक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नियुक्त किये गए है।लगभग 2 वर्षो में सिरोही के 5 बच्चे राष्ट्रीय टीम में राजस्थान टीम में खेल चुके है।इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल, शिवराज सिंह चौहान,सुनील जैन,मुकुल भटनागर,जयदीप चौहान,धर्मेंद्र शाक्य,तपेश सेन,राजवीर सिंह,रोहिताश जी,सुबोध जी,रूपसिंह जी,नेहा जैन,सियाराम जी,इस्लाम नकवी जी,लक्ष्मण जी,पुखराज जी,घनश्याम जी,रामसिंह जी,राहुल तंवर आदि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply