जिला सड़क सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक में जिला कलेक्टर ने दिये आवस्यक निर्देश,

क्या सम्बंधित महकमे व डीटीओ निर्देशो पर करवा पाएंगे अमल?

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन तथा इसकी प्रथम बैठक कलेक्ट्री सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की इसके तहत जिले में राष्ट्रीय एवं राजमार्ग के किये गये सर्वे की रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिसके अन्तर्गत जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर ने टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त निरीक्षण रिर्पोट राष्ट्रीय राजमार्ग शिवगंज से पिण्डवाडा (एनएच 62), राज्य राजमार्ग सिरोही से वराडा (एसएच 38), राज्य राजमार्ग सिरोही से मंडार (एसएच 27) की रिर्पोट जिला कलक्टर को प्रस्तुत की।जिला कलक्टर ने एनएच 62 के लिए एलएनटी के पदाधिकारियों से टास्क फोर्स द्वारा किये गये सर्वे में सुधार के लिए आवश्यक किये गये कार्यों के बारे में जानकारी ली। एलएनटी पदाधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ कार्य पूर्ण किये जा चुके और अन्य कार्य प्रगतिरत है।जिला कलक्टर ने एनएच 62 पर पालडी एम पुलिस थाने के पास कट होने के कारण इसे अति गंभीरता से लिया तथा इसके समाधान के लिए पीडब्लूडी को आवश्यक निर्देश दिए। एलएनटी के अधिकारियों द्वारा बताया कि वेरा विलपुर पर रंबर स्ट्रीप एवं साईन बोर्ड लगवा दिए गए है।अति. पुलिस अधीक्षक पारसाराम चोधरी ने बताया कि एनएच 62 से सिरोही से मंडार जाने वाले रोड पर उचित साईन बोर्ड नही लगे हुए है। इसके लिए एलएनटी के अधिकारियों को जिला कलक्टर ने एनएच से सिरोही की तरफ मुडने वाली रोड पर उचित स्थानों पर साईन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नही करना पडे।  बैठक में जिला परिवहन अधिकारी आबूरोड अनूप चोधरी के क्षेत्राधिकार में टास्क फोर्स द्वारा मार्गो के किये गये सर्वे की रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि सर्वे में जो भी ब्लेक स्पाॅट चिन्हित है उन्हे अतिशीघ्र दुरस्थ करवा कर रिर्पोट प्रस्तुत करे।जिला कलक्टर ने टास्क फोर्स द्वारा सभी राष्ट्रीय एवं राजमार्गो पर किये गये संयुक्त निरीक्षण की प्रतियां जिला सड़क सुरक्षा समिति के संबंधित सदस्यों को दी जाए तथा प्रत्येक बैठक में इसकी प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत  करने के निर्देश दिए।जिला परिवहन अधिकारी सिरोही ने शहर में आटो रिक्सा स्टेण्ड निर्धारण के संबंध में जिला कलक्टर को रिर्पोट प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर ने निर्देश दिए की। उक्त रिर्पोट में नगर परिषद, सावर्जनिक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी एवं संबंधित विभाग अपनी संयुक्त रिर्पोट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply