जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर रैन बसेरों का आक्समिक निरीक्षण ।

सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिरोही विक्रांत गुप्ता तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही , रामदेव सांदू द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार रात्रि को जिला मुख्यालय पर स्थित रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों की महत्ता को देखते हुए उनके प्रचार-प्रसार बाबत् होर्डिंग/सूचना बोर्ड नहीं मिले इस बाबत् संबंधित को बुलाकर तत्काल रैन-बसेरों का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओें और साफ-सफाई की जांच की गई। साथ ही संबंधित को टीम गठित कर रात्रि में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को रैन बसेरों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

Share.
Leave A Reply