सरकारी रस्म अदायगी में 32 वे सडक सुरक्षा सप्ताह का समापन ।
जिला मुख्यालय नगर परिषद क्षेत्र की सड़कें रही असुरक्षित।
सिरोही(हरीश दवे) ,
32 वां सडक सुरक्षा सप्ताह का जिला स्तर पर अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड के मुख्य अतिथ्य में समापन खडेलवाल छात्रावास परिसर में समारोहपूर्वक हुआ।
अति. जिला कलक्टर ने अपनी सुरक्षा, परिवार की सुरक्षा एवं सडक सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों द्धारा इस सप्ताह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताए यथा प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं अन्य में प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को पुरूस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर ने पूरे सप्ताह आयोजित गतिविधियाॅ की जानकारी दी एवं सभी का आभार ज्ञापित किया गया। ब्लाॅक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ विवेक जोशी, सिरोही रोडवेज के मुख्य प्रबंधक जसवंतराज सिंघानिया, उत्थमण टोल प्लाजा के रूट मैनेजर नृपेेंद्र दुबे, परिवहन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक दिन भी सिरोही नगर परिषद व यातायात पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्ग व चौराहों की असुरक्षित सड़को व फुटपाथ से अवैध पार्किंग व सड़क पर अस्थायी अतिक्रमणो व आवारा पशुओं से सुरक्षित हुआ।और जिला मुख्यालय पर आने जाने वाली जनता सड़क,नगर परिषद,जेल रोड, पैलेस रोड, भीड़भाड़ व रामदेव,गोयली,अनादरा चौराहों पे सर्वत्र सड़को पर वाहनों के जगह जगह अवैध स्टैंड व बीच सड़क में ब्रेक लगाने से सदैव दुर्घटनाओं का सबब बनता है ।लेकिन जिले के जिला परिवहन अधिकारी व यातायात सलाहकार समिति जिला प्रशाषन के अनेक बार आदेश व निर्देशो के बावजूद सड़को को आवागमन में सुरक्षित नही करवा सके।जबकि इस सप्ताह को सफल बनाने में जिन छात्र छात्राओ को यातायात व परिवहन नियमो को जानकारी व सुरक्षा को जानकारी दी व हर साल दी जाती है काबिल ए तारीफ है पर क्या जिला प्रशाषन, जिला मुख्यालय की बदहाल अस्थायी अतिक्रमन व पूरी सिटी के पार्किंग अतिक्रमन से असुरक्षित सड़को पर इस अभियान में सड़क,यातायात नियमो पर कार्यवाही कर जनता के जीवन को सुरक्षित करवाने नियम कानून को कभी कड़ाई से लागू कर पाएंगे?जिस पर डीटीओ व यातायात सलाहकार समिति व विजिलेंस के निर्देशों की पालना करवाने में सम्बंधित महकमे निष्क्रिय है।

