आबूरोड /राजस्थान ।
सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी से ।
सॉफ्टबॉल संघ के सचिव दिपेश अग्रवाल ने बताया कि लगभग 20 वर्ष बाद आबूरोड़ में फिर से राज्य स्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है,जिसमे पूरे राजस्थान के सभी जिलों की टीम भाग लेंगी,इस प्रतियोगिता में लगभग 600 के आसपास बच्चे अपना परचम लहराएंगे।
19 से 22 के मध्य रेलवे ग्राउंड आबूरोड़ में ये टूर्नामनेंट आयोजित होगा।19 को उद्धघाटन में विधायक जगसीराम जी कोली,समाराम जी गरासिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित,व सॉफ्टबॉल के अध्यक्ष सुरेश जी कोठारी इसकी अध्यक्षता करेंगे।इस प्रतियोगीता के व्यवस्था संयोजक अभिषेक शर्मा व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल ने बताया कि बालक वर्ग को ठहराने की व्यवस्था विष्णु धर्मशाला में बालिका वर्ग के लिए जैन धर्मशाला में की है।मैदान व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनील जी जैन को दी कार्यक्रम को सफल एवम ऐतिहासिक बनाने के लिए सॉफ्टबॉल संघ की पूरी टीम लगभग 10 दिन से लगी हुई है।
सिरोही टीम के लड़कों का कोच अभिषेक शर्मा,व मैनेजर धर्मेंद्र शाक्य को,व लड़कियों के कोच के रूप में नेहा जैन,एवम मैनेजर के रूप में जयदीप चौहान को नियिक्त किया,राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव करण सिंह ने बताया कि राज्य स्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय टीम का चयन होगा,जिसका कैम्प भी अब्यूरोड में लगेगा,2 फरवरी को बॉयज एवम गर्ल्स टीम पूरी के लिए रवाना होकर 4 फरवरी को पहुचेगी जो 5 फरवरी से 9 फरवरी के बीच के होने वाली राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगी पूरी में भाग लेंगी।
