मुंगथला /आबूरोड
रिपोर्ट कनैयालाल ,
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंगथला के तीसरे वार्षिकोत्सव में युवा काँग्रेस अध्यक्ष चेतन चौहान ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदना कर शुरुआत की। आज के कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जी, पंचायत समिति सदस्य मेवी बाई, उपसरपंच महेंद्र माली, खेताराम जी माली, आनंद माली, हनुमान अग्रवाल, ललित माली,नाथाराम, समस्त शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमे आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं नशे-धूम्रपान आदि से दूर रहने एवं होने वाले नुकसानो को सुदंर प्रस्तुति देकर समझाया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद गत वर्ष उत्कर्ष परिणाम लाने वाले अध्यापको, छात्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागीयो को चेतन चौहान द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया।




