सिरोही /राजस्थान ।
जिला मुख्यालय पर स्थित कुंभकार प्रजापति समाज छात्रावास पर समाज विकास पर चर्चा मीटिंग की । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण प्रजापति ने की तथा मीटिंग में मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापत डाक ने की। समाज के छात्रावास में क्षति ग्रस्त हाल को लेकर समस्त समाज बंधुओं ने अपने द्वारा बोली गई सहयोग राशि को जमा करवाया तथा जल्द से जल्द पुनः छात्रावास निर्माण के लिए कमेटी बनाकर कार्य शुरू करने का प्रस्ताव लिया गया ।
मीटिंग में प्रजापत समाज के नागाणी के लाल किरण प्रजापति द्वारा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर समाज का नाम रोशन करने पर समस्त समाज बंधुओं ने किरण प्रजापत को माला व साफा द्वारा स्वागत किया ।
समाज बंधुओं ने किरण प्रजापत के पिता को साफा पहनाकर समाज के लिए गौरव की बात कही । मीटिंग में उपस्थित जिला अध्यक्ष नारायण प्रजापत वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापत समाजसेवी प्रकाश प्रजापति सिरोही रेवदर तहसील अध्यक्ष नारायण जी शिवगंज तहसील अध्यक्ष वेनाराम जी पिंडवाड़ा से तार जी चंदन जी कोदर जी लखमा जी भगवान जी सिरोही तथा समाज के काफी समाज बंधुओं ने समाज के विकास में उत्थान के लिए तन मन से धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
