धागे में फंसे राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया।
सिरोही(हरीश दवे)
शिवगंज उपखंड क्षेत्र के वेरा विल पुर गांव के पास चाइनीज मांजे में राष्ट्रीय पक्षी मोर के फस जाने से घायल हो गया ॐ श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा ने बताया गांव के पास कृषि कुएं से ग्रामीणों द्वारा गजेंद्र सिंह सिसोदिया को सूचना मिलने पर तत्काल रवाना होकर वन विभाग को सूचना देते हुए कार्यकर्ताओं ने घायल मोर धागे को से बाहर निकाला गया बाद वन विभाग की मौजूदगी में दोपहिया वाहन से इलाज हेतु पीपल फॉर एनिमल सिरोही गौशाला भेजा गया जहां उसका उपचार शुरू किया जाएगा इस दौरान वन रक्षक कैलाश मीणा, गो भक्त नारायण देवासी, खुशवीर सिंह,गंगा सिंह, आदि मौजूद रहे मीणा ने ग्रामीणों से अपील की है अपनी खुशी के खातिर पक्षियों की जान नहीं ले चाइनीज मांझा से सैकड़ों पक्षी मर रहे हैं वही वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है फिर भी पक्षी घायल अवस्था में दिखे तत्काल उन्हें इलाज के लिए भेजें या फिर ओम श्री गजानन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें ताकि उनके प्राण बचाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
