आबुरोंड / सिरोही
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर में “आगाज-2023” की थीम पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।
आबुरोंड के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांतपुर में “आगाज-2023” की थीम पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही अतिथि,भामाशाहों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारम्परिक, देशभक्ति,शिक्षा संस्कार सहित गीत,कविता,नृत्य आदि की सराहनीय प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भोपालराम पुरोहित द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सेवानिवृत्त अध्यापिका मिनाक्षी सोनी द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्रधान छगनलाल द्वारा अतिथियों,भामाशाहोंऔर ग्रामवासियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी भोपालराम पुरोहित, सरपंच केली देवी,वार्ड पंच ममता राठौड़,डिम्पल देवी,संस्था प्रधान छगनलाल, शिक्षक शालिनी राठौड़, फूलाराम, पल्लवी मांगलिक, मोबिना बानु एवं उर्वशी सोलंकी,मिनाक्षी सोनी,मधुलिका मत्तड,विमला शर्मा,सरला लोहार, वर्षा विश्वकर्मा,जावेद खान,सवाराम सहित ग्रामवासी मौजूद रहे
