सिरोही की जनता की दी हुई चाबी से विकास का हर ताला खोला- संयम लोढा-
विधायक संयम लोढा ने सरतरा ग्राम पंचायत में 5 करोड के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण ।
सिरोही(हरीश दवे) – सिरोही की जनता की दी हुई ही चाबी से ही सिरोही में विकास कार्य करवाये है। आपकी दी हुई चाबी से विकास का ताला खोला है। सिरोही में जो विकास कार्य अब तक हुए है वो सिरोही के इतिहास में आज तक नहीं हुए है। मैने जो वादा सिरोही की जनता से किया था वो वादा पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूॅ। राजस्थान में सिरोही को विकास कार्यों में पहले पायदान पर लाना चाहता हूॅ। यह बात विधायक संयम लोढा ने ग्राम पंचायत सरतरा में आयोजित जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही।विधायक संयम लोढा ने कहा कि महादेव जी के चरणों में 50 करोड के काम करवाए गए है। पोसालिया से गौतम ऋषि की सडक, शिवगंज से कांबेश्वर महोदव तक की सडक, गणकेश्वर महादेव की सडक, कैलाश नगर से बिरलेश्वर महादेव तक सडक, नवारा से जागेश्वर महादेव, मंडवाडा से करणेश्वर महादेव, सिंदरथ से खेतलाजी, धांता से सिद्धेश्वर महादेव, पालडी से गणकेश्वर महादेव तक की सडकों को बनाया जा रहा है। साथ ही सारणेश्वर महादेव से आंबेश्वर महादेव तक अंदर का रास्ता बनाकर श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा हो इसका रास्ता खोला है।विधायक संयम लोढा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो विकास कार्य सिरोही में हुए है वो आज दिन तक सिरोही के इतिहास में नहीं हुए है। सिरोही में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, शिवगंज में लडकियों का कॉलेज, सिरोही में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालंद्री में कॉलेज, 12 वीं के 40 स्कूल, 8 के सभी स्कूल 12 में क्रमोन्नत, 15 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल खोले। मेरे इतने स्कूल व कॉलेज खोलने का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब सिरोही की हर बालिका कॉलेज तक पढाई करेगी। सिरोही में लगाए गए अधिकांश अधिकारी महिलाएं है। यह तभी इस पद पर पहुंची है, जब उन्होंने अच्छी शिक्षा ग्रहण की है। मैं चाहता हूॅ कि सिरोही की हर बच्ची उच्च शिक्षा को ग्रहण कर सरकारी सेवा में जाए। मेरी बात को गंभीरता से लेते हुए अपने बच्चों का भविष्य बनाना आपके हाथ में है।विधायक संयम लोढा ने कहा कि सभी चिरंजीवी में अपना पंजीयन करवाए। राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार ने यह योजना निकाल कर कैसी भी दुर्घटना हो जाए उसमें 10 लाख रुपए तक का ईलाज मुफ्त है। राजस्थान में 25 लाख लोग अब तक इस योजना से लाभान्वित हो चुके है।लोढा ने 5 करोड के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण विधायक संयम लोढा ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मामावली में 245.38 लाख रुपयों के कार्यों का शिलान्यास किया है। इसी तरह ग्राम सिलोईया में जल जीवन मिशन योजना के तहत जल योजना के 179.90 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक संयम लोढा ने विधायक कोष से 5.49 लाख से स्वीकृत सामुदायिक सभा भवन का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सरतरा सरपंच पेपीदेवी देवासी, सुरेश भाई जुगनू, प्रेमसिंह देवडा, करणसिंह देवडा, महावीरसिंह देवडा, मामावली उप सरपंच रतनसिंह देवडा, समेलाराम देवासी, गिरीश देवासी, ओटाराम चौधरी, ओबाराम सुथार, देसाराम लोहार, हिम्मत सिंह झाला, जवानाराम, थानाराम, इंदरसिंह, ईश्वर पुरोहित, भगवतसिंह देवडा, दिपाराम मेघवाल, सिंदरथ सरपंच शिवपालसिंह, महावीरसिंह देवडा, मधुसिंह इत्यादि मौजूद थे। इससे पूर्व विधायक संयम लोढा को ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया।
