राज चिल्ड्रन एकेडमी ने मनाया “रास्ट्रीय युवा दिवस ”

रेवदर /सिरोही ,

करोटी मार्ग स्थित राज चिल्ड्रन एकेडमी सेकंडरी स्कूल में स्वामी विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । विद्यालय में बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया । प्रधानाचार्य अभिषेक बटेसर ने स्वामी विवेकानन्द के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । प्रार्थना सभा में भाषण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य अभिषेक बटेसर ने विद्यार्थियों के स्वामी विवेकानन्द से जुड़ा प्रेरक प्रसंग बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया । विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण लाल, महेन्द्र कुमार, कैलाश कुंवर, राजेश जोशी, सत्येन्द्र योगी, जितेन्द्र संत ने भी स्वामी विवेकानन्द के जीवन परिचय के साथ ही उनके आदर्शों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जानकारी दी । प्रार्थना सभा में कक्षा 9 की छात्रा यामिनी माली व संगीता चौधरी ने आज के युवा वर्ग के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा को लेकर एक्ट किया गया । कार्यक्रम का संचालन कैलाशदान चारण ने किया । इस दौरान विद्यालय के शिक्षक काजल सोनी, माही सोनी, ट्विंकल कुंवर, दीपिका, चंदा मौजूद रहे ।विद्यालय में गायन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आरती चारण, संगीता चौधरी, रिक्षिता राणावत, जूनियर में डेलिशा गर्ग-दर्शना, भँवर, अंजलि-पायल, भाषण सीनियर वर्ग में हर्षवर्द्धन-योगेश चौधरी, यामिनी माली, आयुष बटेसर, जूनियर में मरुधर, ज्योति-साहिबा, कृष्णपाल-मानसी, आईक्यू टेस्ट में योगेश, संगीता, प्रिंसी, स्पेलिंग टेस्ट में विपुल, वंश, आयुष्मान, श्रुतलेख जूनियर डेलिशा, पायल, कृष्णपाल-युवराज, सीनियर श्रुतलेख इंग्लिश में आयुष बटेसर, ख़ुशाली-हंसिका, प्रिंसी, हिन्दी में हंसिका, राहुल, कुलदीप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।शिशु वर्ग की जलेबी कूद प्रतियोगिता में कृष्णपाल, मयूर, शुभम, चम्मच दौड़ में गुंजन, कनिष्का, चंद्रिका, फ़ैन्सी ड्रेस में नक्ष माली, हर्षिता, युवराज ने स्थान प्राप्त किया ।शारीरिक प्रतियोगिताओं में दौड़ छात्रा में संगीता चौधरी, प्रविना, रिक्षिता, छात्र में हर्षवर्द्धन सिंह, अरविंद, फ़रहान, थ्री लेग रेस छात्रा में माही-प्रवीना, आरती-लक्ष्मी, रिक्षिता-नजमा, छात्र में आयुष-फ़रहान, हर्षवर्द्धन-अरविंद, पंकज-मेलाराम, बेलेंसिंग में नजमा, धर्मिष्ठा, भावेश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय में चित्रकला एवं म्यूज़िकल चेयर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया ।

Share.
Leave A Reply