सनातन संस्कृति से पूरा विश्व लाभांवित हो यहीं विवेकानंदजी का संकल्प था : लोढा
– स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस पर विधायक लोढा ने किया पार्क का लोकार्पण-
पार्क में पालिका प्रशासन की ओर से स्थापित की गई है विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा- लोकर्पण से पूर्व निकाली गई ऐतिहासिक शोभायात्रा, एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने सफेद वस्त्र एवं सिर पर केसरिया साफा पहन शोभायात्रा में की शिरकत- केसरिया रंग में रंगा शिवगंज, जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया गया स्वागत_
शिवगंज(हरीश दवे) – मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति से पूरा विश्व लाभांवित हो यह स्वामी विवेकानंदजी का संकल्प था। वे ऐसी शख्शियत थे जिन्होंने पूरी दुनिया में घुमकर सनातन धर्म का परचम लहराने का काम किया। लोगों की तकलीफों में धर्म कैसे माध्यम बने वो प्रयास उन्होंने किए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का सांस्कृतिक उद्घोष है वसुधेव कुटुम्बकम् यानि पूरा विश्व हमारा परिवार है। ये सोच लेकर स्वामी विवेकानंद चले थे, इसलिए वे हमारे आदर्श है। विधायक लोढ़ा गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय के समीप नगर पालिका प्रशासन की ओर से निर्मित करवाए गए स्वामी विवेकानंद पार्क में विवेकानंदजी की आदमकद मूर्ति के अनावरण एवं पार्क के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाडी से समारोह स्थल तक विशाला शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शिवगंज शहर की विभिन्न स्कूलों से एक हजार से अधिक बालक बालिकाओं सहित आम नागरिकों ने भाग लिया। करीब आधा किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में शामिल स्कूली बालक बालिकाएं सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे और उन्होंने सिर पर केसरिया साफा धारण कर रखा था। शोभायात्रा के दौरान माहौल कुछ ऐसा बना कि शिवगंज शहर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। जहां जहां से यह शोभायात्रा निकली रास्ते में जगह जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल बालक बालिकाओं, युवाओं पर पुष्पवर्षा कर इस पल को ऐतिहासिक बना दिया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल विधायक लोढ़ा का भी नागरिकों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यह ऐसा पहला मौका था जब युवा दिवस पर शहर में इस प्रकार का आयोजन हुआ हो।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने इस ऐतिहासिक पावन व दिल से जुड़े कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए शहरवासियों विशेषकर युवाओं का आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि हमारा भारत यानि सनातन धर्म यानि विश्व धर्म। जिस महापुरूष के चरणों में नमन करने के लिए हम सभी एकत्रित हुए है। वे ऐसी शख्शियत थे जिन्होंने सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में लहराया। विधायक ने एक मशहूर शेर सुनाते हुए अपनी बात को आगे बढ़ाया कि कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। विधायक ने कहा कि यहां जितने भी नौजवान साथी बैठे है उनको विवेकानंदजी को पढऩा और उनकी लिखी बातों को समझना चाहिए। विवेकानंदजी की बातों को अपने जेहन में उतार लिया तो जीवन में कभी कमजोर नहीं पड़ेंगे। कैसी भी विपत्ति आए आपको इतना साहस प्रदान करेंगे कि आपको उस विपत्ति से लडऩे की शक्ति मिलेगी। *जो धर्म की शरण में रहेगा वो हर जगह खुश्बू फैलाएगा* विधायक लोढ़ा ने कहा कि आप जीवन में कोई भी कार्य करें हमेशा धर्म की शरण में रहे। जो व्यक्ति धर्म की शरण में रहेगा वो जिस भी क्षेत्र में जाएगा वहां खुश्बू ही फैलाएगा। धर्म आपको कमजोर नहीं पडऩे देगा। विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण पूरी दुनिया के महानायक है। हरे राम हरे कृष्णा मिशन पूरी दुनिया में चल रहा है। आज कई विदेशी भारत आकर धर्म और आध्यात्म का अध्ययन कर रहे है। उन्होंने कहा कि शिव हो, कृष्ण हो या फिर राम। इन्होंने पूरी दुनिया को वो संदेश दिया है जिस पर युगों युगों तक मानव जाति चलती रहेगी और प्रेरणा लेती रहेगी। विधायक ने कहा कि यह केसरिया रंग हमारे लिए आराध्य है। हमारे लिए त्याग तपस्या और पवित्रता का प्रतिक है। जब इन वस्त्रों में कोई हमारे सामने आता है हमारा शीश उनके चरणों में झुक जाता है। विधायक ने कहा कि यह शीश जो झुक रहा है वह व्यक्ति के नहीं बल्कि यह सम्मान है ये केसरिया वस्त्र की गरिमा है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज हम संकल्प ले कि हम सभी हमारे धर्म और संस्कृति के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहेंगे। अपने बात को उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए इस शेर के साथ की कि आंधियों से कह दो कि अपनी औंकात में रहे, हम पंखों से नहीं हौंसलों से उडान भरते है। इससे पूर्व कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, सेवादल जिलाध्यक्ष कुशल देवडा, छात्र संघ अध्यक्ष सतीश माली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह राव, युवा नेत्री कोमल परिहार आदि ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन सोमप्रसाद साहिल ने किया। *जय जयकार के बीच हुआ मूर्ति का अनावरण* इससे पूर्व शोभायात्रा जब विवेकानंद पार्क पहुंची तो विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना कर स्वामी विवेकानंदजी की आदमकद प्रतिमा का अनवरण व पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान वहां का माहौल तालियों की गडग़डाहट व विवेकानंदजी के जैकारों से गुंजायमान हो गया। मूर्ति का अनवरण करने के बाद विधायक ने मूर्ति पर पुष्पहार पहनाकर प्रणाम किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, उपखंड अधिकारी डॉ नरेश सोनी, तहसीलदार श्रीमती नीरज कुमारी सहित कई युवाओं ने पुष्पहार उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। समारोह स्थल पर स्वामी विवेकानंदजी के जीवन को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी का स्कूली बच्चों सहित शहरवासियों ने अवलोकन कर स्वामीजी के जीवन के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विधायक लोढ़ा सहित उपखंड अधिकारी, पालिकाध्यक्ष, तहसीलदार आदि ने रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता सहित स्वामी विवेकानंद वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। *केसरिया रंग में रंगा शिवगंज* युवा दिवस के उपलक्ष में नगर पालिका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम जिसमें प्रभारी का दायित्व तहसीलदार श्रीमती नीरज कुमारी को सौंपा गया था की देखरेख में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाडी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों और नासिक ढोल की धमक के बीच सैकड़ों की संख्या में स्कूली बालक बालिकाएं एवं युवा सफेद वस्त्र धारण कर सिर पर केसरिया साफा एवं हाथों में केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। सबसे आगे रथ में स्वामी विवेकानंद के पात्र में छोटे बच्चे बैठे हुए थे। यह शोभायात्रा दादावाडी स्कूल से रवाना होकर अंबिका चौक, गजानंदजी मंदिर, गोलबिल्डिंग, मुख्य बाजार, पुराना बसस्टेंड, नगर पालिका रोड़, कॉलेज रोड़ होते हुए समारोह स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में शामिल युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान शहर का माहौल केसरियां रंग में रंगा नजर आया। यह शोभायात्रा जहां से भी गुजरी हर कोई व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने को ललायित नजर आया। *जगह जगह हुआ स्वागत* युवा दिवस पर युवा जोश के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा का अंबिका चौक युवा मंडल, गजानंद मंदिर सनातन धर्म सेवा समिति, सनातन धर्म महिला सेवा समिति, महादेव महिला मंडल, लॉयंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर, शिवगंज बाजार व्यापार मंडल सहित राव जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में व्यापारियों एवं कई संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कॉलेज मार्ग पर जब यात्रा पहुंची तो आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सडक़ के दोनों तरफ कतार में खड़े रहकर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। इसी प्रकार कॉलेज प्रशासन एवं माधव विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भी शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष चंपादेवी कुमावत, अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेश डांगी, डॉ रवि शर्मा, पार्षद प्रकाश मीना, कस्तुर घांची, हबीब शेख, राजेन्द्रसिंह, नारायणलाल परिहार, मालमसिंह, प्रवीण जैन, जयंतिलाजल सोनी, इन्द्रादेवी कुमावत, मोहनलाल माली, सहवृत सदस्य राजेन्द्र कुमार, अरविंद परारिया, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष रताराम देवासी, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरीश राठौड, तेजाराम, सनातन धर्म महिला सेवा समिति की अध्यक्ष उषा अग्रवाल, महादेव महिला मंडल की अध्यक्ष उषा सोनी, जूली जैन, सरदार बलवीरसिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
