सेंट जेकेडी में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
सिरोही(हरीश दवे) – शहर के सेंट जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई । इस बीच विद्यार्थियों ने गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका डिंपल मेवाड़ा एवं सुरेशचंद्र दवे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी समूह नृत्य कर सभी का मन मोह लिया । इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने कविता गान एवं आशुभाषण द्वारा समस्त विद्यालय परिसर में एक नवीन ऊर्जा का संचार किया । कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका प्रियंका राजपुरोहित ने अपने जोशीले भाषण द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व समझाया ।
