यंग इंडिया मैराथन में दौड़े युवा ।
युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने श्रद्धा से किया याद ।
सिरोही(हरीश दवे)- भाजपा युवा मोर्चा सिरोही के जिलाध्यक्ष गोपाल माली के नेतृत्व में युवा दिवस विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर केंद्रीय कार्यक्रम यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने उत्साह से भाग लेकर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन चढाएं।गुरुवार को शहर के निकटवर्ती सारणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से अल सुबह भाजयुमो की ओर से यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ शुरू हुई जिसमें युवा शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैराथन दौड़ से पहले भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, मैराथन दौड़ के संयोजक रिक्षितसिंह कोटेसा के सानिध्य में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अगर आप युवा हैं तो आपके पक्ष में सब कुछ है आप अपने लिए समय की दिशा बदल सकते हैं इसलिए समय का सही व अच्छा उपयोग करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।इसी प्रकार युवाओं से मुखातिब होकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा कि विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा था उसे युवा शक्ति को पूरा करना है उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देने के लिए भाजयुमो की ओर से इस दौड़ का आयोजन किया गया है।विजेताओं को पुरस्कृत किया -यंग इंडिया मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। दौड़ में प्रथम स्थान पर पोसालिया के जगदीश कुमार माली, द्वितीय मोहनलाल गरासिया तथा तृतीय देवाराम चौधरी रहे जिन्हें युवा मोर्चा की ओर से इनाम दिए गए। उसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के ऊपर एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें अनेक युवाओं ने विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने राष्ट्र को विश्व गुरु बने ऐसा संकल्प लिया हम सब युवाओं के जीवन में स्वामी विवेकानंद जी आइडल के रूप में हैं और लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए एक जीवन यात्रा में स्वामी जी की जीवन यात्रा एक प्रेरणा है आज युद्ध दिवस पर हम सब युवाओं ने मैराथन दौड़ करके एक संकल्प लिया कि हम सबको देश के लिए समाज के लिए राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रिक्षि त सिंह ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया एवं आसपास से आए हुए विभिन्न गांवों से वीरवाड़ा पोसालिया अरठवाडा सभी युवाओं का भर प्रकट किया इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, नगर उपाध्यक्ष धीरज प्रजापत, नगर महा मंत्री प्रवीण पुरोहित, नगर मंत्री सुरेश सुथार, मंत्री नरपत सिंह गहलोत, कार्यालय प्रभारी नंद किशोर, नीतू चौहान, उषा भाटी, सुरेश चौधरी,निम्बा राम देवासी आदि उपस्थित थे
