सिरोही/राजस्थान ।
हरिश दवे,
बालिकाओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों की दी जानकारी ।
सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से नहीं हादसे होंगे – गुलसर
क्या सड़क सुरक्षा सप्ताह विधालयो तक ही रहेगा सीमित, डीटीओ असुरक्षित सड़को पर आम जन को दिलाएंगे सुरक्षा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में नियमो के विपरीत बाल वाहिनियां व ओवर लोडिंग वाहन सर्वत्र।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सिरोही ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत के तहत बालिकाओं को यातायात नियम तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी ।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बालिकाओं को यातायात तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी डीटीओ नानजीराम गुलसर ने बालिकाओं को यातायात के नियमों, लाइसेंस बनाने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित बालिकाओं को जानकारी दी । बालिकाओं को सड़क पर पैदल चलते तथा वाहन चलाते समय सावधानी ,सड़क नियमों की पालना, सतर्कता , सुरक्षा नियमों की विस्तार से वार्ता कीं गुलसर ने विद्यालय की बालिकाओं का मुंह मीठा कराकर यातायात के नियमों के पालन की शपथ दिलाई तथा उन्होंने नशे में कभी वाहन के दुष्परिणामों के बारें में उदारहण देकर समझाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य दिलीपसिंह सिंदल सुुरेश शर्मा , भगवतसिंह देवडा, महेन्द्र कुमार प्रजापत ,एनएसएस प्रभारी वर्षा त्रिवेदी , प्रतिभा आर्य , तृप्ति डाबी,देवीलाल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेमलता रावल , रमेश कुमार मेघवाल ,परिवहन विभाग के सहायक प्रोग्रामर राजूराम आदि उपस्थित रहे । इस मौके पर प्रधानाचार्य सिंदल एवं कार्यक्रम प्रभारी गोपालसिंह राव ने सबका आभार जताया ।प्लाजा पर भी की समझाईश उत्थमण टोला प्लाजा पर परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह फौजदार , मनीष खत्री , पाडली एम थानाधिकारी प्रभुराम जी व टोल प्लाजा के मैनेजर संदीप शर्मा, नरिपेन्द्र दुबे मय टीम के साथ वाहन चालको को हेलमेट, सीटबेल्ट का महत्व समझाते हुए एवं वाहनो पर रिफ्लेक्टर भी लगाये गये साथ ही जन जागरूकता के लिए पोस्टर का भी विमोचन किया ।
उल्लेखनीय है की प्रतिवर्ष सरकारी रस्म अदायगी में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाते है समाज सेवी,जन प्रतिनिधि,अधिकारी,छात्र ,छात्राओ की रैली निकाल कर यातायात व परिवहन नियमो की जानकारी दे कर कर्तव्यों की इति श्री करते है लेकिन जिला मुख्यालय व जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रो से पढ़ने वाले छात्र, छात्राये आमजन रिक्शा व जीपों की ओवर लोडिंग से विवशता में यात्रा करने को मजबूर है व आये दिन रिक्शा,जीप वाहन भी हाइवे व 4 लेंन पे पटलते है।हाइवे व स्कूलों में नियमो के सुराख में सर्वत्र मदिरालयो की सरकारी दुकानें भी सड़को को असुरक्षित करती है।सिरोही नगर परिषद की कोई भी सड़क,चौराहा आम जन के लिए सुरक्षित नही है।सानिवि ,आयुक्त निवास के बाहर से पूरे नगर में भारी वाहन,निजी कारो के पैलेस रोड पे जमावड़े कॉलेज हॉस्पिटल के बाहर फुट पाथ के अतिक्रमन व सड़क की अवैध पार्किंग से आम जन इस सड़क पे बिना सावधानी के गुजर नही सकता न जाने कब असुरक्षित सड़क पे कोई आवारा पशु या तीन चार सवारी पे चलता बाइकर असंतुलन में चोटिल न कर दे।
