आबूरोड /सिरोही , राजस्थान।
रिपोर्ट कन्हैयालाल ,
क्षेत्र के जनजाति किसानो को उधान विभाग द्वारा मुंगथला में सब्जियों के बीज का निशुल्क वितरण किया गया।
उधान विभाग सिरोही के माध्यम से जनजाति विकास विभाग द्वारा उपलब्ध सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज के किटो का वितरण किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबुरोड पंचायत समिति के प्रधान श्रीलीलाराम गरासिया ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सब्जी के मिनिकिटो का वितरण उपस्थित किसानो को किया गया l एवम बताया कि उन्नत किस्म के बीजो को विभाग द्वारा बताई गयी विधि से उगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करे l कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक संजय कुमार तनेजा द्वारा उपस्थित कृषको को मार्गदर्शन प्रदान किया l

उधान विभाग के उप निदेशक डॉ हेमराज मीणा ने बताया कि जिले को क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग द्वारा उन्नत किस्म के सब्जियों के 3500 किट उपलब्ध कराये जिसमे टमाटर मिर्ची, बैगन एवं भिंडी के बीजो का वितरण किया जाएगा जिसमे आज मुंगथला से शुरुआत कि गयी है तथा सब्जियों को उगाने कि तकनीकी के बारे में बताया l साथ ही किसानो को अवगत करवाया कि जो किसान सब्जी उगाने के इच्छुक है उन्हें यह बीज वितरण किये जायेंगे | इसके बाद इन्होने बीज प्राप्त करने के सहायक दस्तावेजो के बारे में जानकरी दी | सहायक निदेशक कृषि अशोक कुमार राजपुरोहित द्वारा विभागीय योजनाओ की जानकारी प्रदान की l सहायक निदेशक उद्यान सिरोही डॉ. प्रदीप सिंह राठोड द्वारा उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओएवं सब्जिया उगाने की उन्नत तकनिकी के बारे में अवगत कराया l वीराराम मीणा सहायक कृषि अधिकारी द्वारा आत्मा योजना की जानकारी एवं मंच संचालन किया गया | इस कार्यक्रम में राजीविका के प्रतिनिधि प्रेम कुमार द्वारा राजीविका द्वारा चलाई जा रही विधियों के बारे में जानकारी साझा की l समाजसेवी चेतन चौहान ने निशुल्क बीज वितरण योजना के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का आभार जताया | साथ ही बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानो के लिए चलाई जा रही अनगिनत योजनाओ का लाभ ले |
इस मौके पर सरपंच किकाराम जी, उपसरपंच महेंद्र माली, सदस्य शंकरलाल, सहायक कृषि अधिकारी कानसिंह चम्पावत, AAO गोविन्द, कृषि पर्यवेक्षक संदीप जी, फ़तेह सिंह, हीरालाल, राजेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, नरेन्द्र कुमार SHG की सविता बाई, सेना बाई, श्रवण मीणा(LRP), हीरी बाई, पिंटू राम, समूह की महिलाए, जनजातीय किसान एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे |
