चिकित्सा विभाग:- रिपोर्टिंग साफ्टवेयर के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित- सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

सिरोही(हरीश दवे)- चिकित्सा विभागीय रिपोर्टिंग पीसीटीएस, एचएमआईएस, आशा साॅफ्ट ओजस ऑनलाइन साफ्टवेयर के संबंध में पिण्डवाड़ा व रेवदर ब्लाॅक का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में सीएमएचओ डाॅ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सीएमएचओ डाॅ. राजेश कुमार ने चिकित्सा विभागीय रिपोर्टिँग साफ्टवेयर पर सूचनाओं का इंद्राज समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने उपस्थित एलएचवी, कम्प्यूटर ऑपरेटर को अपने कार्यक्षेत्र की कार्ययोजना अनुरुप विभागीय लक्ष्य अर्जित करने तथा जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थियों को समय पर भुगतान कर लाभांवित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने ब्लॉक पिण्डवाड़ा व रेवदर से आये स्वास्थ्य कार्यकर्ता को विभागीय सॉफ्टवेयर पीसीटीएच, ओजस, आशासॉफ्ट का प्रशिक्षण दिया जिसमें गर्भवती महिला, बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ टीकाकरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग समय पर कर सके। साथ ही संस्थागत प्रसव का भुगतान ओजस सॉफ्टवेयर के माध्यम से दिया जाता उसके बारे में बताया गया कि समय पर जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना की प्रथम व द्वितीय किश्त समय पर देवे किसी प्रकार से पेंडेंसी नही रखने के निर्देश स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिये।सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने ब्लॉक से आये स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये कि संभावित कोविड का प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों पर आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल की दवाई, मास्क व सेनेटाइजर रखे। साथ ही सर्दी जुकाम के मरीजों के कोविड सैंपलिंग करने के लिए निर्देशित किया। दक्ष प्रशिक्षक ओमप्रकाश वर्मा व अशोक कुमार द्वारा चिकित्सा विभागीय रिपोर्टिंग साफ्टवेयर के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित संभागियों को रिपोर्टिंग डेटा गुणवत्ता, रिपोर्टिंग गेप्स व आशान्वित जिले के स्वास्थ्य सूचकांकों के बारे में जानकारी दी।डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. महेश गौतम ने प्रशिक्षण में बताया कि माता एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य हेतु पहले बच्चे मे 2 साल और दूसरे बच्चें मे 3 साल का अन्तराल रखने के लिए अंतराल साधनों को अपनाने की बात की। उन्होंने बताया की परिवार कल्याण के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में अधिक से अधिक लोग को बताये साथ उपयोग में लाने के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारीयों को परिवार कल्याण के साधन अपनाने वाले लाभार्थी को समय पर प्रोत्साहन राशि देने के आवश्यक निर्देश दिये।जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने प्रशिक्षण में बताया कि गर्भवती महिला की अनिवार्य 4 जाँच समय रहते करना आवश्यक व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना साथ गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना साथ पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देश दिये। बैठक के दौरान पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के पेंडिंग कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीपीएम नरेश कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट धनीराम झा, बीसीएमओ डॉ. रितेश सांखला, डॉ. भुपेंद्रप्रताप सिंह राठौड़, डॉ. गिरीश माथुर, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ के साथ ब्लॉक के सभी एलएचवी, कंप्यूटर ऑपरेटर, अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply