जिला कारागृह, सिरोही का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा औचक निरीक्षण।


सिरोही(हरीश दवे)- माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार रामदेव सांदू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही द्वारा जिला कारागृह, सिरोही का कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर जारी गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव, श्री सांदू ने जेल में साफ-सफाई, भोजन व चिकित्सा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। जेल में निरूद्व हर बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए यदि कोई बंदी जिसके पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है की जानकारी ली लेकिन ऐसा कोई बंदी नहीं मिला जिसके पास पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है। श्री सांदू द्वारा व्यक्तिगत रूप से बंदियों हेतु बनने वाले भोजन को चखकर गुणवत्ता जांच की इसके साथ ही बंदियो को विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply