निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन 350 पंजीकृत, 35 नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित ।

सिरोही, (हरीश दवे) – राजकुंवर प्रकाश चंद्र अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट सिरोही के तत्वावधान में श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान अग्रवाल छात्रावास सिरोही में विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ग्लोबल हॉस्पिटल आबू रोड के तत्वावधान में किया गया। प्रातः काल भगवान अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण मुख्य ट्रस्टी गजेंद्र एवं प्रमिला अग्रवाल द्वारा कर शुभारंभ किया गया। डॉक्टर मांगीलाल एवं उनकी टीम द्वारा सेवा भावना के साथ सिरोही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 350 लोगों का पंजीयन कर जांच की। तत्पश्चात 35 महिला पुरुषों का ऑपरेशन हेतु चयन कर आबूरोड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां इन सब का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। आज का यह कार्यक्रम गजेंद्र अग्रवाल द्वारा अपनी माताजी की जयंती पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज से बाल किशन अग्रवाल, एडवोकेट दिनेश गोयल, अनुराग गोयल, नरेंद्र अग्रवाल गोयली, आराधना गुप्ता, हिम्मत राम पटेल, वर्षा सेन, हेमा माली, प्रवीण कुमार, वैशाली, पुष्पा गर्ग, जगदीश गर्ग, इस्माइल मोहम्मद ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। समस्त व्यवस्थाओं एवं इंतजाम के लिए सुनील गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Share.
Leave A Reply