माउंट आबू /सिरोही

नारी उत्कर्ष संस्था ने कड़ाके की सर्दी के बीच लोगो को ऊनी वस्त्र किए वितरित ।

माउंट आबू में इन दिनों जहां सर्द हवाओं का दौर शुरू हो चुका है और प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन में शीतलहर के चलते यहां आज 28 वर्षों का भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ा है ऐसे में इस कड़ाके की सर्दी को लेकर नारी उत्कर्ष संस्था की अध्यक्ष विराज देसाई ने एक सराहनीय कार्य किया जहां आज 6 जनवरी शुक्रवार को माली कॉलोनी में जरूरतमंद परिवार के लोगों को गर्म कंबले एवं खाद्य सामग्री निशुल्क बांटी गई वही लोगों ने ऊनी वस्त्र पाकर उनके चेहरे पर भी खुशी की झलक देखने को मिली। वही माली कॉलोनी के लोगों ने नारी उत्कर्ष संस्था के इस कार्य को लेकर प्रशंसा की और सभी संस्था के सदस्यों को धन्यवाद भी दिया इस अवसर पर संस्था की सचिव विभा क्षोत्रीय माया अग्रवाल,अंजू अग्रवाल, उपस्थित थे

Share.
Leave A Reply