सिरोही /राजस्थान ।
जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। शीतलहर ने लोगों की धूजणी छुड़ा दी है। हाड़ कपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है। आबू पर्वत पर पारा जमाव बिंद को छू रहा है। ओस की बंूदे बर्फ में बदल रही है। यहां रात से ही कोहरे की चादर छाई हुई है।
कोहरे के चलते सूर्य भगवान के दर्शन होने देरी हो रही हैैैैै। हालांकि अधिक ठंड और कोहरे के चलते किसान खुश है किसानों का कहना है कोहरे से फसल को फायदा होगा। तापमान में गिरावट होने से बुजुर्गों और बच्चों चुभने वाली सर्दी सता रही है। ऐसे में लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को सलाह दे रहे हैं। जरूरत हो तो ही घर से बाहर निकले। वहीं पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढ़ककर निकले और अधिकतर गरम लिक्विड ले, जिससे सर्दी से बचा जा सके। वही तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें ताकि बीमारी का तुरंत उपचार हो सके।