अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन द्वारा आबूरोड गोशाला में 3100 किलो गुड गोमाता को अर्पण।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन के द्वारा आज आबु रोड गौशाला में 3100 किग्रा गुड़ गौमाता को अर्पण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार अमीरगढ़ विक्रम रावल, उपतहसीलदार अमीरगढ़ प्रवीण गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सागर मल अग्रवाल, रामेश्वर लाल अग्रवाल, शंभू लाल अग्रवाल, अजय कुमार जैन , मदन लाल अग्रवाल के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समस्त अतिथियों का अग्रकुल परिवार द्वारा शाल एवम् दुपट्टे के साथ तिलक कर स्वागत सत्कार किया । सुनील गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए गत एक वर्ष में किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया गया। संस्था के एक संदेश पर देश के विभिन्न स्थानों से सदस्यों और गैर सदस्यों द्वारा जो सहयोग राशि भेजी गई उसके लिए आभार ज्ञापित किया गया। उपस्थित मातृशक्ति द्वारा भी इस कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर धन्यवाद दिया गया। संस्था द्वारा गौशाला में दूसरी बार इस प्रकार का सहयोग किया गया है पिछली बार 2100किलो गुड़ और तीन क्विंटल दलिया भेंट किया गया था इस बार 3100 किलोग्राम गुड अर्पित किया गया। अग्रवाल समाज आबूरोड के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल द्वारा इस सहयोग के लिए संस्था का आभार ज्ञापित किया गया। शंभुलाल अग्रवाल भूतपूर्व अध्यक्ष द्वारा गौमाता के महत्व एवम् मानव जीवन में इसके परिणामों पर जानकारी देकर गौमाता की रक्षा हेतु सभी से निवेदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सागरमल अग्रवाल ने संस्था को मिल रहे अपर जनसमर्थन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष सुरभि सिंहल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल गोयली, प्रदेश महिला अध्यक्ष राधा सिंहल , जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल, जिला महिला अध्यक्ष आराधना गुप्ता, नगर महिला अध्यक्ष आबू पर्वत संपत गुप्ता , प्रदेश संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल , संगीता बंसल, काजल अग्रवाल , राजेंद्र अग्रवाल, वसंत प्रजापति, ज्योति अग्रवाल, श्री नरेन्द्र जी गोयली, ज्योति अग्रवाल, काजल अग्रवाल, सुनीता सिंघल, विनय अग्रवाल, विजय बंसल, शोभा गर्ग, सोहन भाई, , गोविंद अग्रवाल , सुरेश अग्रवाल, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अग्रकुल परिवार सेवा फाउंडेशन के द्वारा लिये गए 3100 किग्रा गुड़ संकल्प को सभी ने भरपूर सहयोग किया इसके लिए सभी का आभार ज्ञापित किया गया।

Share.
Leave A Reply