सिरोही , राजस्थान।

सिरोही कॉलेज “एल्युमनी” बैठक में रोजगार मेले,शहनाई समेत अनेक प्रस्तावों पे होगा अमल।

पूर्व छात्र परिषद की बैठक राजकीय महाविद्यालय में सम्पन्न ।

राजकीय महाविद्यालय सिरोही के कला परिसर में महाविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद(एल्युमनी) की बैठक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गलबा राम गोयल की अध्यक्षता एवं प्राचार्य व परिषद की पदेन सचिव डॉ अनुपमा साहा की उपस्थिति में आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में गत बैठक के प्रस्तावो को परिषद के सह कोषाध्यक्ष डॉ गायत्री प्रसाद द्वारा पढ़ा गया। पूर्व छात्र परिषद के आजीवन सदस्यों की आयोजित इस बैठक में कार्यकारिणी सहित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आगामी बैठक में पूर्व छात्र परिषद की कार्यकारिणी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया, जिसमें नवीन सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि आगमी बैठक में परिषद के संरक्षक पद की भी नियुक्ति की जाएगी एवं नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल अधिकतम 2 वर्ष तक ही होगा। इसी के साथ आगामी समय में महाविद्यालय में कॉलेज फेयर एवं रोजगार मेले के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एल्यूमिनी के संयोजक डॉ अजय शर्मा सहित, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ गायत्री प्रसाद, खेमराज चौधरी, आशुतोष पटनी, ओंकार सिंह उदावत,मनोज शर्मा, संजय अग्रवाल, दशरथ सिंह नरूका, प्रशांत वर्मा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply