महिला सशक्तिकरण की प्रणेता थी सावित्री बाई फूले : लोढ़ा

सिरोही(हरीश दवे)- नगर कांग्रेस कार्यालय में सावित्री बाई फूले की जयंति पर हुआ कार्यक्रम का आयोजनशिवगंज। देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में विख्यात सावित्री बाई फूले की जयंति पर मंगलवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सावित्री बाई फूले को महिला सशक्तिकरण की प्रणेता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने उस जमाने में महिला शिक्षा की अलख जगाई जब हमारे समाज में महिलाओं पर कई प्रकार के प्रतिबंध हुआ करते थे। ऐसे समय में सावित्री बाई फूले ने देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। इसके लिए उन्हें पुरूष प्रधान समाज में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा,लेकिन वे अपने कत्र्तव्य पथ पर अडीग रही। विधायक ने कहा कि उनके इस कार्य में उनके पति ज्योति बा फूले ने काफी सहयोग प्रदान किया और उनके साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। लोढ़ा ने कहा कि सावित्री बाई एक बेहतरीन कवियित्री भी थी। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष कुशलसिंह देवडा, पार्षद प्रकाश मीना, मालमसिंह, कस्तुर घांची, सहवृत सदस्य राजेन्द्र माली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल मीना, नारायण सोनी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, यूथ महिला कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नफीसा सिलावट, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जूली जैन, सुरेश कच्छवाह, मदन माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply