रुपा खान रोड सीवरेज निर्माण के दौरान सड़क की हुई दुर्गति, नीम चबूतरा भी नही किया दुरस्त,उबड़ खाबड़ सड़क और जल का हो रहा रिसाव।

सिरोही(हरीश दवे)- रुडीप के सीवरेज परियोजना में नगर परिषद के विभिन्न वार्ड मोहल्लों में अनियोजित कार्य होने के साथ रूपा खान रोड पे सीवरेज लाइन की खुदाई में एलएनटी के ठेकेदार के अकुशल मजदूरों ने मशीनों से खुदाई की जिससे अनेक मकानों के पेडलो के अलावा आजु बाजू की सड़क क्षतिग्रस्त हुई व जल दाय पाइपों व नालियों की तोड़ फोड़ का सीवरेज में जाने वाला पानी रिस के बाहर निकल रहा है।और कार्य जस तस पूरा होने के बाद एलएनटी के ठेकेदारो ने सड़क बनाने का कार्य किया तो कही कही व्यक्तिगत तनातनी में एलएनटी के ठेकेदार ने पूरे रूपा खान रोड पे घटिया निर्माण कार्य किया।जिसमें कुछ स्थानीय नागरिकों की भूमिका को भी नही नकारा जा सकता।2 महीने तक सीवरेज की खुदाई व नल कनेक्शनों के कार्य और अनियोजित सड़क निर्माण की समस्या को लेकर लोकल पार्षद वार्ड 17 श्रीमती गीता पुरोहित व वार्ड नम्बर 20 के पार्षद अरुण ओझा को भी अवगत कराया कि नगर के सभी वार्डो में एलएनटी ने पूरी रोड बनाई है तो रूपा खान रोड पे सड़क बनाने में भेदभाव क्यो?इस समस्या का पार्षद भी इसका निराकरण नही कर सके व जिसका खामियाजा मोहल्ले के निवासी भुगत रहे।

Share.
Leave A Reply