तीन माह से मानदेय को तरसे संविदाकर्मी, जिम्मेदार कौन।

सिरोही(हरीश दवे) – नगर परिषद सिरोही में लंबे समय से अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पद लंबे समय से चल रहे है जिसकी खानापूर्ति संविदा कर्मियों की पूर्ति एजेंसी के थ्रू संमय संमय पर हुई।गत सेवानिवृत आयुक्त महेंद्रसिंह चौधरी के समय बम्पर संविदा कर्मी लगे इसी तरह सफाई कर्मी भी नगर परिषद के सफाई ठेकों में नगर का सफाई कार्य करते है दोनो ही कार्मिक ऑन कॉन्ट्रेक्ट काम करते है सफाई ठेकों का भुगतान तो हो जाता है लेकिन संविदा कर्मियों का मौजूदा मानदेय करीब तीन माह से नही हुआ जिससे संविदा कर्मियों के घर परिवार के लालन-पालन का संकट छा गया है।अब अधिकारी विहीन संविदा कार्मिक राज में नगर परिषद प्रशाषन का काम काज संविदा कर्मियों के बूते ही चल रहा है।अब संविदा कर्मी जब आयुक्त की अनुपस्तिथि में आज काम काज रोक प्रदर्शन अपने मानदेय की मांग को लेकर बैठे तब वहां से गुजर रहे सभापति महेंद्र मेवाड़ा को इस बाबत पूछा तो उन्होंने कहा की दो दिन में इसका भुगतान हो जाएगा अब प्लेसमेंट एजेंसी को अनेक महीनों तक नगर परिषद से भुगतान ही न मिले तो इसका जिम्मेवार कौन?

Share.
Leave A Reply