हर क्षेत्र में सिरोही को नंबर वन बनाएंगे- संयम लोढ़ा
आने वाले समय सिरोही राजस्थान ही नहीं भारत में नंबर वन होगा।लोढा ने उप स्वास्थ्य केंद्र तलेटा के भवन का किया लोकार्पण ।
सिरोही(हरीश दवे)- सिरोही विधानसभा क्षेत्र विकास के जितने कार्य हुए हर क्षेत्र में सिरोही अव्वल स्थान पर है। आने वाले समय में सिरोही राजस्थान ही नहीं वरन भारत में अव्वल स्थान पर नजर आए इतने विकास कार्य करवाए जाएंगे। उक्त उद्गार ग्राम पंचायत झाडोली वीर के तलेटा में उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए में विधायक संयम लोढ़ा ने व्यक्त किये।विधायक संयम लोढा ने कहा कि एक समय था जब तलेटा में आने का कोई रास्ता नहीं था, तलेटा को सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ ही शिक्षा अन्य क्षेत्र में कार्य किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढा ने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने बच्चों को अच्छे से अच्छी शिक्षा दें ताकि वह एक बेहतर मुकाम हासिल कर सके। उन्होंने शिवगंज को डोडुआ के साधारण परिवार के बच्चों का उदाहरण देते हुए बताया कि वह आज लंदन इंग्लैंड में शिक्षा हासिल कर रहे हैं इसका मुख्य कारण है कि उस परिवार ने अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। आज हर गांव में 12वीं तक के स्कूल है हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम हमारे खर्चे कम कर बच्चों को अच्छे से अच्छी तालीम दें । उन्होंने विकास अधिकारी व तहसीलदार का उदाहरण देते हुए बताया कि यदि यह दोनों महिलाएं सरकारी नौकरी हासिल कर सकती है तो हमारी बच्चियां भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरी ले सकती है। लोढा ने इस अवसर पर शिवगंज तहसील के 68 गांवों में जवाई बांध के पानी को लाने की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्य के लिए उन्होंने डेढ़ सौ करोड रुपए स्वीकृत करवाएं ताकि जवाई का पानी हमें मिल सके इसके लिए सभी औपचारिकता पूर्ण हो चुकी है फरवरी से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा इसके साथ ही बत्तीसा बांध का पानी सिरोही को मिले इसके लिए 160 करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं इसका लाभ भी हमें जल्द से जल्द मिलने लगेगा उन्होंने नर्बदा का पानी लाने का झूठा वादा करने वालो पर तंज कसते हुए कहा कि जावाल की सभा झूठे वादे करने वाले नर्बदा के पानी पर बोलने को तैयार नही है लेकिन हमने जो वादे लोगो से किये उनका पूरा करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी परिणाम आपके सामने है। विधायक लोढा ने कहा कि कोरोना काल मे जब सब अपने अपने घरो में कैद थे उस वक़्त में जनता के साथ खड़ा था आज शिवगंज में जिला अस्पताल बनाने के साथ ही जावाल सिल्दर मोहब्बत नगर वडग़ांव गोयली डोडुआ माकरोदा में नई सीएचसी बनाने के साथ ही पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट हमने लगाए ताकि जनता को संकट के समय इसका लाभ मिल सके। उन्होंने विकास कार्यों की फेहरिस्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिरोही जिले का पहला खेल स्टेडियम 16 करोड रुपए की लागत से बनने जा रहा है जिसके लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में पहले उन्हीं खिलाड़ियों को नौकरी मिलती थी जिनकी टी-शर्ट के पीछे इंडिया लिखा होता था लेकिन अब जिस खिलाड़ी के टी-शर्ट के पीछे राजस्थान लिखा होता है उसे भी खेल के क्षेत्र में नौकरी मिल रही है 4 साल में हमने करीब 400 खिलाड़ियों को नौकरी दी है। उन्होंने आमजन को दी जा रही 50 यूनिट फ्री बिजली व किसानों को ₹1000 का अनुदान देने के साथ ही 5 हॉर्स पावर तक के किसानों के बिल जीरो होने की भी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसान व आमजन को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को एक स्मार्टफोन देने के साथ ही उसमें 3 साल का रिचार्ज भी सरकार द्वारा करवाया जाएगा ताकि गांव तक बैठी महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। लोढ़ा ने इस अवसर पर विभिन्न गांव में बनवाई गई सड़कें सिरोही कालंद्री कालंद्री संपूर्ण आदर घाट गौतम ऋषि, धाम मातर माता कैलाश नगर सड़को के विकास कार्यो को आमजन के सामने रखा।*सड़क निर्माण की घोषणा -* विधायक संयम लोढा ने कार्यक्रम के दौरान आगामी बजट में तलेटा से झाड़ोली वीर तक आगामी बजट में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करने की घोषणा की। पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र रावल, पूर्व उप प्रधान मोटाराम देवासी, सरपंच मोवन देवी चोधरी, जिला परिषद सदस्य रताराम देवासी, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ कौशल ओहरी, तहसीलदार नीरजा कुमारी, बीडीओ हेमलता विश्नोई मौजूद रहे। धन्यवाद ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह ने किया।
