हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का नगर भाजपा ने किया स्वागत ।
सिरोही(हरीश दवे)- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विशेष विमान से सिरोही हवाई पट्टी पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल की अगुवाई में नगर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार किया।सोमवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और पानीपत सांसद संजय भाटिया का भाजपा नगर मंडल सिरोही की ओर से देवनगरी आगमन पर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने साफा और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर खट्टर ने सभी पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके हालचाल पूछे और परिचय प्राप्त किया। हवाई पट्टी पर स्वागत करने वालों में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, विजय पटेल, नगर मंत्री अजय भट्ट, मीडिया प्रभारी चिराग रावल, मनीष प्रजापत आदि पदाधिकारीयो ने एक एक कर अपना परिचय देकर दुपट्टा पहनाया। इससे पूर्व पुलिस के जवानों ने खट्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर हेलीपैड पर जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल, एसपी ममता गुप्ता समेत ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य मौजूद थे।तत्पश्चात मुख्यमंत्री खट्टर हवाई पट्टी से सड़क मार्ग होकर आबूरोड के शांतिवन के लिए रवाना हुए।
