बिजली के करंट से बंदर की मौत।
सिरोही , राजस्थान।
निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में जैन मंदिर के पास वाली गली में सुबह 7 बजे एक बंदर के करंट लगने से मौत हो गई। धनपत जैन ने बताया कि बंदर एक डाल से दूसरी डाल पर कूदने से उक्त बंदर का पैर बिजली के तार को छू लेने से घायलावस्था में नीचे गिर पड़ा जिससे जीवदया प्रेमी धनपत जैन ने दौड़कर बंदर को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृत बंदर को पास के नदी पर ले जाया गया वहां पर हिंदू परम्परा के अनुसार उसे विधिवत पूजा अर्चना कर दफ़नाया गया। इस दौरान पुजारी नारायण रावल, गुलाबसिंह राव,रमेश माली,मोहब्बत सिह दहिया,सोमता देवासी समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।
