पिंडवाड़ा, राजस्थान।
मॉडल स्कूल झाड़ोली का दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना।
स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली का सीनियर कक्षाओं का दल 3 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुआ। प्रधानाचार्य कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 50 विद्यार्थियों के दल ने पुरुष एवं महिला प्रभारी के नेतृत्व में अंतरराज्यीय भ्रमण हेतु प्रस्थान किया है। प्रधानाचार्य महोदय स्वयं दल के साथ है। 3 दिनों में ये दल विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेगा तथा इस दौरान दल के विद्यार्थी अनेकानेक नई जानकारियां प्राप्त करेंगे।
