श्री मद भगवत गीता का नियमित पठन कर अपने जीवन को प्रज्ञावान बनावे:-श्री संतोष सागर।

भागवत कथा के समापन के बाद किये सारणेश्वर महादेव के दर्शन।

सिरोही((हरीश दवे)- सनातन धर्म यात्रा आयोजन समिति सिरोही के तत्वावधान में सात दिवसीय भागवत कथा के विश्राम के पश्चात संत भाई संतोष सागर जी महाराज को समिति के सदस्यों एवं नगर वासियों की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई । कैप्टन नरेंद्र पाल सिंह ने बताया की भाई संतोष सागर जी ने अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी के द्वारा कथा वाचन से मलमास में इस सात दिवसीय भागवत कथा में सिरोही में भागवत एवं गीता प्रचार-प्रसार के माध्यम से सिरोही नगर मैं पूरा भक्ति मय वातावरण बना दिया । विदाई के इस भावपूर्ण अवसर पर भाई संतोष सागर जी ने कहा की सिरोही में इन सात दिनों में अत्यधिक आनंद रहा, नगर के श्रद्धा भक्ति रखने वाले माता बहनों एवं अन्य भक्तजनों के भाव की भरपूर सराहना की, भाई श्री ने  बताया की गीता को जीवन में उतारने का प्रयास करें एवं नियमित रूप से उसका पठन-पाठन करें जिससे हमारा जीवन सुदृढ़, सफल, और सुनियोजित हो सके । गीता केवल पूजा स्थल पर सजाने की वस्तुओं नहीं अपितु नियमित पढ़कर जीवन मूल्यों को उसके अनुरूप ढालने की आवश्यकता है । समिति के सदस्य एवं अन्य जनों द्वारा भाई श्री को माल्यार्पण कर सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट की गई । भाई श्री ने  भावभीनी विदाई से पूर्व ऐतिहासिक सारणेश्वर महादेव के दर्शन भी किए एवं भक्तजनों द्वारा आगामी 28वे यात्रा पड़ाव जालोर के लिए विदा किया । इस अवसर पर महंत रामाज्ञा दास,  नरेंद्र पाल सिंह,  राजेंद्र सिंह राठौड़, ओंकार सिंह उदावत, करण सिंह डाबी फौजी, मगन माली एम बी फ्रूट, डॉक्टर जगदीश शर्मा, छतर सिंह, सुनील गुप्ता, आराधना गुप्ता, नीलम सिंह, गायत्री शर्मा, अथर्व राज, हर्षिता सिंह सहित कई सदस्य एवं भक्तगण मौजूद रहे । 

Share.
Leave A Reply