विधायक ने चुना महाराज मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव मेें की शिरकत ।

शिवगंज(हरीश दवे)- निकटवर्ती बडगांव के रामदेवजी मंदिर के पुजारी चुना महाराज के देवलोक होने के उपरांत उनके भक्त जनों की ओर से उनके सामधि स्थल पर स्थापित की गई मूर्ति का प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन में विधायक संयम लोढ़ा ने शिरकत कर मूर्ति के दर्शन कर खुशहाली की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने साधु संतों की उपस्थिति में विधि विधान पूर्वक मूर्ति की स्थापना की। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों एवं रामदेवजी मंदिर के भक्तगणों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विधायक संयम लोढ़ा के पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से उनका साफा पोशी कर एवं पुष्पहार पहनाकर ढोल ढमाकों से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक लोढ़ा ने मूर्ति के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चुनाजी महाराज को लोकदेवता बाबा रामदेवजी का परम भक्त बताया। इस मौके पर छोगाराम, कांतीलाल हीरागर, चतराराम पार्षद, अचलाराम पुराडा, सोहनलाल, समाराम, देवाजी पुजारी, सोनाराम, गणेश भाटी, मोहन सोनल, सबलाराम, भोमाराम, रूपाराम, भरत सोनल, दिनेश, अशोक, हंसाराम, वेनाराम, रामलाल देवासी सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply