आयकर की सीमा बढ़ाने की मांग ।
सिरोही(हरीश दवे) – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह डिगार के नेतृत्व में पदाधिकारियों जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष बिष्णुराम डाबी आदि ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय गजेंद्र सिंहजी शेखावत के सिरोही आगमन पर ज्ञापन सौंपकर आयकर की मौजूदा सीमा में छूट दोगुनी करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विगत वर्षों से आयकर की सीमा एवं जमाओ में छूट में वृद्धि नहीं की जाने से कार्मिकों के आय का एक बड़ा हिस्सा आयकर के रूप में जमा करवाना पड़ता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने वार्षिक पाच लाख तक की आय को आयकर मुक्त किया जाना चाहिए। इसी क्रम में पाच से अधिक एवं दस लाख तक के लिए वार्षिक आयकर 5% करने , दस लाख से अधिक एवं बीस लाख तक की आय सलैब के लिए आयकर दस प्रतिशत एवं 20 लाख से अधिक आय होने पर आय कर 20% किये जाने की माग की। इसी प्रकार जमाओ पर तीन लाख तक कर मुक्त की जानी चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में ग्रह एवं वाहन ऋण पर वार्षिक पाच लाख तक के ब्याज को आयकर मुक्त करने की मांग की । केंद्रीय मंत्री माननीय गजेंद्र सिंहजी शेखावत ने प्रतिनिधिमंडल को इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं के अतिरिक्त कई जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारी भी मौजूद थे ।
