माउंट आबू /राजस्थान ।
रिपोर्ट किशनलाल ,
सांसद देवजी पटेल ने किया आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण ।
सांसद मद से दस लाख रुपए देने की घोषणा की ।
जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल ने आज माउंट आबू में आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी ।इस मौके पर सांसद देवजी पटेल ने कहा कि पौराणिक काल से चिकित्सा के क्षेत्र में आयर्वेद का बड़ा महत्व रहा है जो आज भी निरंतर जारी है । नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने अस्पताल की व्यवथाओ में कमियो को लेकर सांसद को अवगत कराया ।
जिस पर सांसद पटेल ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के लिए सांसद मद से दस लाख रुपए देने की घोषणा की एवम दवाओं व अन्य सुविधाओं के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों से वार्ता की ।एवम यहा चिकित्सा के माध्यम पंचकर्म विधि से किए जा रहे उपाय को लेकर स्टाफ की सराहना की व वहा मौजूद मरीजों से जानकारी ली । जिस पर डॉक्टर कांतिलाल ने सांसद का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्द शाबीर कुरैशी, आई टी विभाग संयोजक अक्षय चौहान, सहित आयुर्वेदिक अस्पताल का स्टाफ व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

