पंचायत समिति में बंद पड़े किसान भवन को खोलने को लेकर दिया ज्ञापन ।
सिरोही , राजस्थान ।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी नेजिला कलेक्टर डॉभंवरलाल से मिलकर पंचायत समिति में बंद पड़े किसान भवन को खोलने के लिए मांग की।चौधरी ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2007–08 में पंचायत समिति में जिले के किसानों के ठहरने हेतु किसान भवन का निर्माण करवाया गया था,जिसमें ठहरने हेतु किसानों के लिए ₹5 शुल्क की व्यवस्था की गई थी, व सिरोही नगर से बाहर के संपूर्ण सिरोही जिले के किसान उस भवन में ठहरते थे मगर अभी वर्तमान में किसान भवन को स्टोर रूम बनाया गया है इस हेतु जिला परिषद में भी कहीं बार प्रस्ताव रखा मगर आज दिन तक खाली नहीं करवाया गया।
चौधरी ने कहा कि किसान भवन को 7 दिन में खाली करवा कर पुनः किसानों को ठहरने की व्यवस्था की जाए वरना मजबूर होकर किसान भवन किसानों को सुपुर्द करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठना पड़ेगा और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की रहेगी।

