पोसालिया /शिवगंज , राजस्थान।
दिव्यांग सेवा संस्थान सिरोही द्वारा विशेष योग्यजन आयुक्तालय जयपुर के आयुक्त उमा शंकर शर्मा (राज्य मंत्री) के जन्म दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग सेवा संस्थान के संस्थापक झालाराम देवासी जोयला ने इंदिरा रसोई योजना पुलिस थाने के पास शिवगंज में असहाय, निराश्रित, जरूरतमंद, मंदबुद्धि, दिव्यांग आदि प्रभु जनों को निशुल्क भोजन व ऊनी कंबल वितरण की गई संस्थापक देवासी ने बताया कि कड़ाके की ठंड में प्रतिवर्ष सैकड़ों लोग मौत की मौत हो जाती हैं संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंदों को ऊनी कंबल वितरण करके सबल प्रदान किया जाता है उसी योजना के तहत आज आयोग के आयुक्त के जन्मोत्सव पर भागीरथ कार्य करके आम जनमानस को लाभान्वित किया गया।
देवासी ने बताया कि जन्म दिवस के उपलक्ष में असहाय दीन दुखियों को भोजन व कपड़े देकर अपने जन्म दिवस को प्रेरणादायक राष्ट्रहित में मनाने का संदेश दिया निशुल्क स्नेह भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में 180 लोगों को लाभान्वित किया गया सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी उन्हें इस कड़ाके की सर्दी में सबल प्रदान किया सभी ने संस्थान का आभार प्रकट किया ।
रिपोर्ट चम्पा लाल माली
