झंडारोहण कर मनाया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस ।
शिवगंज/राजस्थान
(हरीश दवे)
कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष वजिंग राम घांची ने पार्टी का झंडारोहण कर सलामी दी। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका के बारे में बताया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश मीना, सेवादल जिलाध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा सिलावट, यूथ महिला विधानसभा अध्यक्ष नफीसा सिलावट, पार्षद मालम सिंह, नारायणलाल परिहार, हबीब शेख, किस्तूर घांची, जयंतीलाल सोनी, बंटी माली, महेंद्र राठौर, अरविंद परारिया, बलवीर सिंह,हितेश माली, मैदान माली, नारायण सोनी, हनुवंतसिंह मेडतिया,रज्ज़ाक भाई, मुकेश मीना,राहुल चावरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

