पिंडवाड़ा /राजस्थान ।
भूपेंद्र परमार,
आज भाजपा महिला मोर्चा मण्डल पिण्डवाडा के द्वारा भाजपा प्रदेश , व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अन्शु वशिष्ठ के आदेशानुसार जन आक्रोश यात्रा महासंपर्क अभियान मे बुथ संख्या 35 व 36 मे पिण्डवाडा नगर के घर व दुकान के आमजन से महीला मोर्चा ने सम्पर्क कर राजस्थान की दुर्दशा पर आमजन के मोबाइल से 8140200200 मिस्ड काॅल करवाये गये व आमजन को कांग्रेस सरकार के खिलाफ मे पत्रक बांटकर निम्न जानकारी बताई ।

जिसमे महिला दुष्कर्म , दलितों पर अत्याचार व बाल तस्करी ,सर्वाधिक महंगी बिजली,परीक्षाओं मे पेपर लीक होना,सर्वाधिक भ्रष्ट प्रदेश महिला अत्याचार *कांग्रेस के जंगलराज, कुशासन, भ्रष्टाचार व कुशासन आदि लोगो को बताया ।
जिसमे महिला मोर्चो की जिला मंत्री जसवंत कुवॅर, मण्डल अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल, सजंनकुवर, मिडीया प्रभारी सुनीता यती,पार्षद नीता चौहान आदी अनेक महिला कार्यकर्ताओ के साथ जन सम्पर्क किया व सभी बुथो पर जन सम्पर्क करके कोग्रेस सरकार नाकामी जनता को बताई।

