आबूरोड /राजस्थान ।

गहलोत वीक, पेपर लीक,युवा मोर्चा ने फूंका गहलोत का पुतला ।

आज युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का महाराणा प्रताप चौराहा चेक पोस्ट पर पुतला फूंका।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस की इस नाकामी सरकार के 4 साल में ये 16 वी बार पेपर लीक हुआ है,युवाओं को रोजगार देने के नाम पे आयी हुई इस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है,अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं ने ठान लिया है,इस सरकार को उखाड़ फेंकने का।इस सरकार ने जितनी भी भर्ती परीक्षाए हुई है,उन सभी के पेपर लीक हुए, उनकी जांच भी ढंग से नही करवाई।मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया ने इस सरकार को आज तक की सबसे खराब व मौकापरस्त सरकार बताया,इन्होंने कहा इस कांग्रेस राज में प्रट्रोल के भाव पूरे हिंदुस्थान में सबसे ज्यादा है,महिलाओं पे उत्पीड़न के मामले सबसे ज्यादा है,अनुसूचित वर्ग को परेशान करने के मामले सबसे ज्यादा है,विकास का विज़न शून्य है,सरकार की 4 साल की कोई उपाधि नही,सरकार ने ये 4 साल सिर्फ सिर्फ सरकार बचाने व आलाकमान को खुश करने के लिए होटलों में निकाल दिए।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया,महामंत्री गणेश आचार्य,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी साबिर कुरेशी,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल,नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र शाक्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन,उपाध्यक्ष कनक सिंह चौहान,मंत्री सौरभ जिंदल,राजेश परिहार,राजा बंजारा,हबीब मोहम्मद, हरिमोहन गड़वी,पार्षद राधेश्याम शाक्य,नसरूदीन भाटी आदि उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply