रूपा खान रोड़ व कुम्हारवाड़ा लिंक रोड सीवरेज खुदाई के बाद सड़क की स्तिथि से आम जन परेशान ।

सिरोही/राजस्थान ।

(हरीश दवे)

चार साल बेमिसाल के स्लोगन के साथ राज्य सरकार प्रदेश में चार साल पूरे करने का जश्न मना रही है जिसके विकास के कार्यो में रुडीप की चल रही अहम सीवरेज परियोजना का तय नॉर्म्स में कार्य हो तो सीवरेज की सफलता का फायदा आने वाले समय मे सिरोही की जनता को ही मिलेगा।लेकिन नगर के आधारभूत ढांचे में बदलाव कर रही एलएनटी व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तालमेल के अभाव व वार्ड मोहल्लों की बेतरतीब खुदाई से आम घरों की नीव कमजोर हो रही है वही खुदाई किये गए क्षेत्र की पाइप लाइन फूटने व उसे दुरस्त नही करने से जगह जगह अनमोल जल रिसाव से फिजूल बह रहा है।एलएनटी के ठेकेदार एक वार्ड गली मोहल्ले का तो सड़क निर्माण पूरा नही करते व खोदी सड़क को अधूरा रख चले जाते है जिसका परिणाम वीर भगवान आयुर्वेदिक मार्ग व रूपा खान रोड पे दिख रहा है जहाँ जगह जगह से वार्ड नम्बर 17 पुराना बस स्टैंड मार्ग की टूटी फूटी सड़को से पानी बह रहा है।सीवरेज लाइन व जल दाय पाइप तो बिछा दी है पर सड़क मरमत का इंतजार कर रही है।

Share.
Leave A Reply