सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पर्व मसीही समाज ने परम्परागत तरीके से मनाया।

सिरोही /राजस्थान ।

स्थानीय संत जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया मध्य रात्रि को आयोजित प्रार्थना व आराधना कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गिरजाघर के प्रवक्ता रंजी स्मिथ ने बताया कि क्रिसमस पर्व से पूर्व गिरजाघर के करोल मंडली द्वारा सप्ताह भर प्रभु के भक्ति गीतों के माध्यम से घर घर जाकर प्रभु के जन्म आगमन उत्सव को संदेश प्रदान कर नववर्ष के आगमन पर विश्व में शांति एवं अनेक बीमारियों से मनुष्य की रक्षा के लिए प्रार्थना वह आराधना करने का आग्रह किया संत जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर के फादर जोमी, फादर  जोजी, फादर सीबी अब्राहम मैं प्रार्थना आराधना कार्यक्रम की शुभारंभ मैं पल्ली पुरोहित के नेतृत्व में  गिरजाघर परिसर से बाइबल का प्रवचन वह भक्ति गीतों के माध्यम से ईसाई श्रद्धालुओं द्वारा मोमबत्ती यात्रा निकालकर गिरजा घर में प्रवेश कर प्रार्थना व आराधना प्रारंभ हुआ गिरजाघर में पल्ली पुरोहित फादर जो जी ने आराधना व प्रार्थना शुभारंभ किया प्रार्थना आराधना कार्यक्रम में गिरिजा करके युवा युवतियों ने पवित्र बाइबल का पाठ का अध्ययन किया गया पल्ली पुरोहित फादर जो जी ने सुसमाचार का प्रवचन किया गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जोमी ने सुसमाचार का प्रवचन के व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अच्छे कर्मों के माध्यम से  ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है यह तभी संभव है जब मनुष्य दूसरों के प्रति अपने मन में अच्छी सोच के साथ अच्छी भावना उत्पन्न कर एक दूसरे के प्रति प्रेम और त्याग की भावना उत्पन्न होगी जब मनुष्य में कोई दुख प्रकट होता है तब मनुष्य ईश्वर के प्रति अपनी आस्था प्रकट करता है यदि मनुष्य सुख और दुख में ईश्वर में अपनी आस्था प्रकट करता है तो ईश्वर हमेशा उस परिवार की दुख और सुख में साथ रहता है गिरजाघर के फादर ने विभिन्न कहानियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ईश्वर के प्रति आस्था के बारे में अपना विचार प्रकट कियादुल्हन की तरह सजावट की गईनगर के सेंट जोसेफ  कैथोलिक गिरजाघर को रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया गिरजाघर में भी ईसाई श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु यीशु के जन्म की झांकी को तैयार कर सजावट किया गया ईसाई श्रद्धालुओं ने गिरिजाघर को भी सुंदर रूप से सजावट की गईएक से एक बढ़कर भक्ति गीत प्रस्तुत कियासेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में क्रिसमस पर्व पर करोड़ मंडली द्वारा कैरोल मंडली द्वारा एक से एक बढ़कर भक्ति गीतों की प्रस्तुति में आओ आओ भाइयों हम चले  बेथलाहेम की गौशाला में , कम चरवाहे नाचे झूम के वह चरवाहे नाचे झूम के, आज सभी गा रहे सुर मिला रहे मिलकर करे वंदना ,मेरे प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा, यदि आवाज फरिश्तों ने जमीन के लोगों को उतर आया है जहां मैं अब खुदा इंसान बनकर, झूमती है जिंदगी आ आ झूमती कली कली आ गया है मसीह सो रहे गली गली, मेरे प्रभु जन्मा प्यारे प्रभु जन्मा, जन्म हुआ है महाराज का चलो दर्शन को चले,आतिशबाजी के बीच प्रभु का जन्म उत्सव एक दूसरे को बधाईसंत जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर मध्य रात्रि को भक्ति गीतों के माध्यम एवं जन्म उत्सव पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई देने के साथ ईसाई श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर आतिशबाजी की गई 1 घंटे तक चली आतिशबाजी में संगीत के माध्यम से भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया ।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply