सिरोही /राजस्थान ।
ओमकार सेवा संस्थान चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सनातनधर्म यात्रा के 27 वें पड़ाव का भव्य शुभारंभ।
सनातनधर्म यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में प्रातः पूज्य भाई श्री संतोष सागर जी महाराज के सानिध्य में राम झरोखा मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । प्रातः मुख्य यजमान कैप्टन नरेंद्रपाल सिंह व धर्म पत्नी श्रीमती नीलम सिंह ने कलश व भागवत जी का पूजन किया। कलश यात्रा में सेंकड़ों भक्त माता बहिनें एवं प्रबुद्ध भक्तजन शामिल हुए और गाजे बाजे से नाचते गाते कथा स्थल प्रथमेश गार्डन पहुंचे। जहां आज प्रथम दिवस की कथा सुनते हुए कहा की करोड़ों जन्मों के पुण्य उदय होते है तब भागवत कथा मिलती है। भाई श्री ने भक्ति यान वैराग्य की कथा सुनाई तथा गोकर्ण उपाख्यान का श्रवण कराया। महाराज ने बोलते हुए कहा की भागवत 3 चीजे देती है वे है भुक्ति, मुक्ति और भक्ति देती है जिनमें सबसे कीमती चीज है भक्ति ।आज की कलश यात्रा एवं कथा सत्र में मोहनलाल माली भगवती लाल ओझा, नटवर लाल अवस्थी सुनील कुमार गुप्ता शंकर लाल माली ओंकार सिंह उदावत राजेंद्र सिंह राठौड़ मीरा शर्मा पवन आर्य अथर्व राज सिंह, विजयपाल सिंह, अंशुमन सिंह, आयुष्मान, राजेंद्र नरूका, जगदीश सिंह गुर्जर, राजबाला गुर्जर, हमीर सिंह राव, प्रकाश माली, हरीश माली सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे ।
रिपोर्ट हरिश दवे
